केिशनपुर: सुपौल लोकसभा के सांसद दिलेश्वर कामत ने किशनपुर प्रखंड क्षेत्र के कोशी के अंदर विभिन्न पंचायतों का किया दौरा
इसी कड़ी में नौआबाखर, बौरहा, और परसा माधव पंचायत के विभिन्न गांव के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनने का प्रयास किया तथा उनका निदान किस प्रकार हो उसकी गंभीरता से लिया। वहीं पूर्वी कोसी तटबंध थर्विता के निकट पूर्व पुलिया निर्माण करने का आश्वासन दिया तथा बेलवा सुरक्षा बांध को मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया।