केिशनपुर: नरही में जामुन के पेड़ से गिरकर 12 वर्षीय किशोर हुआ घायल, हायर सेंटर किया गया रेफर
शिवपुरी पंचायत के नरही निवासी बिजेंद्र यादव का 12 वर्षीय पुत्र जय कृष्ण कुमार जामुन के पेड़ से पत्ता तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरकर घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों के सहयोग से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी में जय कृष्ण कुमार की स्थिति गंभीर रहने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।