केिशनपुर: उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर में माध्यमिक सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया
जानकारी देते हुए केंद्र अधीक्षक डॉक्टर राजीव कुमार ने कहा कि आज दूसरे दिन इस केंद्र पर प्रथम पाली में गणित विषय में कुल 820 में से 15 अनुपस्थित तथा 805 छात्र उपस्थित हुए वहीं द्वितीय पाली में 789 परीक्षार्थियों में से 20 अनुपस्थित 769 उपस्थित हुए स्वच्छ एवं सदाचार मुक्त परीक्षा के सारे इंतजाम किए गए हैं।