शिकोहाबाद: थाना खैरगढ पुलिस टीम ने जालसाजी से फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर जाति बदलने वाले शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ़ पुलिस टीम द्वारा थाना खैरगढ पर जालसाली मामले में वांछित अभियुक्त नरेश सिंह पुत्र सूरज सिंह निवासी निकाऊ थाना खैरगढ जिला फिरोजाबाद को मुखबिर की सूचना पर को निकाऊ मोड थाना खैरगढ से गुरूवार दोपहर दो बजे करीबन गिरफ्तार किया गया। बताया गया गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।