शिकोहाबाद: रामगढ थाना पुलिस टीम ने एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोर प्रदीप पुत्र रामवीर सिंह निवासी नगरिया ब्रज थाना नारखी को फैक्टरी एरिया के बराबर में बायपास के किनारे थाना रामगढ से 30 अप्रैल 2025 दिन बुधवार रात 11 बजे करीबन गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।