शिकोहाबाद: थाना नसीरपुर क्षेत्र के ग्राम हरिया में आधा दर्जन लोगों ने एक व्यक्ति को लोहे के पाइप से पीटा, अस्पताल में भर्ती
थाना नसीरपुर क्षेत्र ग्राम हरिया निवासी बबलू पुत्र चरण सिंह को गुरूवार सुबह आठ बजे क़रीबन आरोप है गांव के आधा दर्जन लोगों ने लोहे के पाइप से पीट पीट कर घायल कर दिया। जिसकी सूचना थाना पुलिस व 108 एम्बुलेंस को दी गई, सूचना पर पहुँची 108 एम्बुलेंस उपचार को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां उसके भाई ने मीडिया को ये सारी जानकारी दी।