शिकोहाबाद: मक्खनपुर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों से कृषि भूमि हड़पने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना मक्खनपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि का बैनामा कराने वाले दो आरोपियों को बुधवार शाम 5 बजे क़रीबन गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश बाबू पुत्र स्वर्गीय गजाधर सिंह निवासी कोटला रोड ओझा नगर थाना उत्तर और बबलू उर्फ गोल्डी राठौर पुत्र स्वर्गीय गजाधर सिंह निवासी सुहागनगर थानां दक्षिण के रूप में हुई है।