शिकोहाबाद: मक्खनपुर थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना मक्खनपुर पुलिस ने नाबालिग संग दुष्कर्म मामले में एक अभियुक्त बबलू यादव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला बाजदार थाना मक्खनपुर को गुरूवार दोपहर एक बजे करीबन गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त का नाम बबलू पुत्र सुरेश चंद्र निवासी नगला बााजदार थाना मक्खनपुर बताया गया। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।