जहानाबाद: जहानाबाद में 112 पुलिस प्वाइंट से 500 मीटर दूर कृषि ट्रांसफार्मर चोरी, सिंचाई ठप होने से किसानों में आक्रोश
जहानाबाद के घोसी थाना क्षेत्र में घोसी हाई स्कूल के पूर्व स्थित 25 केवी कृषि ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने कीमती उपकरण चोरी कर लिए। घटना स्थल 112 पुलिस प्वाइंट से महज 500 मीटर दूर है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। ट्रांसफार्मर चोरी होने से धान की पटवन प्रभावित हो गई है और किसानों में आक्रोश है।