थानेसर: कुरुक्षेत्र में 7.60 ग्राम हैरोईन के साथ नशीले पदार्थ रखने वाला आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र पुलिस ने हैरोईन के साथ आरोपी सोमबीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन के निर्देशन में 30 सितंबर को सुभाष मंडी नाकाबंदी पर हुई गिरफ्तारी में 7.60 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।