सुजानगढ़: सांडवा: कातर अपहरण प्रयास मामले में नया मोड़, युवक ने बताया कि उसे मदद की गई थी
सांडवा। कातर-अमरसर मार्ग पर बच्चों के कथित अपहरण प्रयास की चर्चा के बीच मामले में नया मोड़ आया है। गजरूपदेसर निवासी निर्मल सिंह ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने तेज गर्मी में पैदल जा रहे तीन बच्चों को मानवता के नाते खेत तक छोड़ने की बात कही थी।