गुलाना: बोलाई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
बोलाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग थी मौत हो गई। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद बुजुर्ग का शव परिजन को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार बोलाई रेलवे स्टेशन के पास रहने वाले रामसिंह उम्र 75 वर्ष रेलवे स्टेशन क्षेत्र में टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई।