राऊ: राऊ बायपास सर्कल पर फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण, सांसद और विधायक रहे मौजूद, यातायात में मिलेगी राहत
Rau, Indore | Dec 21, 2024 इंदौर के राऊ बायपास सर्कल पर यातायात के बढ़ते दबाव को कम करने के लिए फ्लाईओवर की एक भुजा का लोकार्पण किया गया। इस आयोजन में सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजमार्ग परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस फ्लाईओवर से न केवल बायपास क्षेत्र में ट्रैफिक सुगम होगा बल्कि यात्रियों का समय भी बचेगा।