राऊ: सीएम कल इंदौर को देंगे करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, जीएसीसी मैदान का महापौर और राऊ विधायक ने किया निरीक्षण
Rau, Indore | Dec 19, 2024 प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात देने के लिए इंदौर आ रहे हैं। यह कार्यक्रम जीएसीसी मैदान पर आयोजित होगा, जहां मुख्यमंत्री प्रमुख विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। किसको लेकर महापौर, राऊ विधायक, कलेक्टर, निगम आयुक्त और संभाग कमिश्नर ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और सभी तैयारियों का जायजा लिया।