राऊ: क्राइम ब्रांच इंदौर ने राजस्थान से एक नाइजीरियन सहित 2 आरोपियों को 28 ग्राम ड्रग्स के साथ किया गिरफ्तार
Rau, Indore | Dec 20, 2024 इंदौर क्राइम ब्रांच ने पूर्व में दो आरोपियों को ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। जिनके निशानदेही पर यह ड्रग्स सप्लाई करने वाले एक नाइजीरियन सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पकड़े गए आरोपियों के पास से 28 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। बताया जा रहा है कि यह नाइजीरियन मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है और दिल्ली में रहकर नशे व्यापार करता है।