घाघरा: पोढा गांव में तालाब में डूबने से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेजा गया
Ghaghra, Gumla | Oct 16, 2026 घाघरा थाना क्षेत्र के पोढा गांव में तालाब में डूबने से 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक पोढा ग्राम निवासी प्रेमचंद उरांव है। जो शुक्रवार की दोपहर नहाने के लिए तालाब गया था जहां नहाने के दौरान वह डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता रूपन उरांव ने बताया कि प्रेमचंद मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। दोपहर में तालाब नहाने जाने की बात कह कर गया था।