मेरठ एसएसपी दफ्तर में पिटाई का आरोप: प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े दिग्विजय भाटी
सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ की प्रेस कॉन्फ्रेंस, एसएसपी और इंस्पेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
मेरठ। एसएसपी कार्यालय में दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ कथित बर्बरता से मारपीट के मामले में शुक्रवार को दिग्विजय भाटी ने सपा विधायक अतुल प्रधान के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अपने साथ हुई कथित बर्बरता को बयां करते हुए दिग्विजय भाटी मीडिया के सामने भावुक हो गए और रो पड़े।दिग्विजय भाटी ने आरोप लगाया कि उन्हें नहीं पता था कि एसएसपी उन्हें बदला लेने की नीयत से कार्यालय बुला रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें तब तक पीटा गया, जब तक वह बेहोश नहीं हो गए। आरोप है कि वह बार-बार बेहोश होते रहे और इंस्पेक्टर सिविल लाइन अखिलेश गौड़ उन्हें होश में लाकर फिर से पिटवाते रहे। दिग्विजय भाटी ने एसएसपी अविनाश पांडे पर बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके एनकाउंटर की योजना ब�