इंदौर: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा कार्यालय पर मना जश्न, नेताओं ने एक-दूसरे को खिलाई जलेबी
Indore, Indore | Oct 8, 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न इंदौर भाजपा कार्यालय पर भी मनाया गया। भाजपा ने हरियाणा की 90 सीटों में से 48 सीटें जीती है। इस जीत पर संगठन के नेताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी में पार्टी के संभागीय कार्यालय पर ढोल ढमाकों के साथ जश्न मनाया गया। जश्न के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथों में जलेबी लेकर खुशी मनाई।