इंदौर: नारकोटिक्स विभाग ने तीन इमली ब्रिज के पास से गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 11 किलो से अधिक गांजा बरामद
Indore, Indore | Oct 8, 2024 इंदौर नारकोटिक्स विंग ने एक तस्कर को अवैध मादक पदार्थ गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर बड़वानी से गांजा लेकर इंदौर आए आरोपी को नारकोटिक्स की टीम ने घेराबंदी कर तीन इमली ब्रिज के पास से पकड़ा। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास 11 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।