इंदौर: बुजुर्ग महिला से ठगों ने 46 लाख रुपए ठगे, डिजिटल अरेस्ट की घटना, क्राइम ब्रांच जांच में जुटी
Indore, Indore | Oct 8, 2024 इंदौर में एक बार फिर बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ऑनलाइन ठगी का शिकार बनाया है। जिसमे वृद्ध महिला को 5 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे 46 लाख रुपए की ठगी की गई। जिसमे बदमाशों ने उन्हें सरकारी अधिकारी बन उनके फोन नंबर का गलत इस्तेमाल होने की बात कहकर धमकाया और उसने पैसे ठग लिए। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।