इंदौर: कर्ज चुकाने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पिछले महीने सराफा में हुई थी चोरी, सीसीटीवी की मदद से पकड़ाया
Indore, Indore | Oct 8, 2024 इंदौर के सराफा इलाके में पिछले माह हुई चोरी की वारदात में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम बुरहौदीन है। जो अपने पिता की मौत के बाद कर्ज में डूबा गया था। जिसे चुकाने के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमे सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी है।