अनूपपुर: जनगणना का पहला चरण 1 से 30 मई तक, कलेक्टर ने सटीक डेटा संकलन के निर्देश दिए
जनगणना-2027 के तहत 1 से 30 मई तक “मकान सूचीकरण और आवास गणना” का प्रथम चरण संचालित होगा। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को 30 अप्रैल तक प्रशिक्षण पूर्ण करने और फील्ड में सक्रिय निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना को संवैधानिक जिम्मेदारी बताते हुए शत-प्रतिशत सटीक डेटा संकलन पर जोर दिया तथा नागरिकों से सही जानकारी देकर सहयोग की अपील की।