सिराथू: कोखराज इलाके में सवारियों से भरे ऑटो का टायर फटने से ऑटो पलटा, चार लोग घायल
बृहस्पतिवार दोपहर को मूरतगंज से सवारियों को भरकर सैनी की ओर आ रहा एक अप्पे ऑटो कोखराज इलाके के मलाका के पास पलट गया है।इस घटना में चालक फिरदौस के साथ तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।पुलिस ने इन चारों घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवा दिया है।जानकारी के मुताबिक ऑटो का अगला टायर फटने से ऑटो सड़क पलट गई है।