सिराथू: पति के साथ मायके जा रही विवाहिता की अझुवा में ट्रक की टक्कर से मौत, पति गंभीर घायल
बुधवार एक पति पत्नी कानपुर से प्रयागराज जा रहे थे अझुवा में एक ट्रक ने टक्कर मार दिया जिसमें पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।धूमल गंज की रहने वाली दीपमाला की शादी 27 फरवरी को कानपुर के अशोक कुमार के साथ हुई थी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिरे पड़े थे।दीपमाला के ऊपर से ट्रक गुजर गई।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई की है।