सिराथू: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने टीकरडीह में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, 25 लाख और नौकरी की मांग की
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय टीकरडीह गांव बृहस्पतिवार सुबह पहुंचे थे।गांव में हुए हादसे में मरे लोगों के परिजनों से मुलाकात किया है।उन्होंने पीड़ित परिजनों से कहा कि वह सरकार से मांग करेंगे की पीड़ित परिवारों की 25 लख रुपए की मदद तथा एक सरकारी नौकरी भी दी जाए।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक व जिला अध्यक्ष मौजूद रहे हैं।