पकड़ी दयाल: घोड़दौड़ पोखर निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने जताया विरोध, ग्रामीणों ने क्या कहा
पताही प्रखंड के घोड़दौड़ पोखर में चल रहे पुल निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण में अनियमितता और ठेकेदार की लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। पब्लिक एप से बातचीत के दौरान ग्रामीणों ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों का कहना है कि पुल निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है