कुरई: पेंच टाइगर रिजर्व में पेड़ पर चढ़ता विशाल अजगर कैमरे में कैद, वायरल हुआ वीडियो
Kurai, Seoni | Jul 8, 2026 सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बुधवार को जंगल में एक विशाल अजगर पेड़ पर कुंडली मारते हुए धीरे-धीरे ऊपर चढ़ता दिखाई दिया, जिसका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। यह दुर्लभ नज़ारा अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और वन्यजीव प्रेमियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।