गुरूर: 15 पिंक बूथों पर महिलाओं के भरोसे चुनाव: पलारी में वोटिंग से काउंटिंग तक संभालेंगी जिम्मेदारी
Gurur, Balod | May 24, 2026 नगरीय निकाय चुनाव के तहत जिले की नगर पंचायत पलारी में एक जून को होने वाले अध्यक्ष व पार्षद पद के चुनाव में इस बार पूरी चुनावी व्यवस्था महिलाओं के हाथों में रहेगी। मतदान से लेकर मतगणना तक महिला अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगी। प्रदेश में यह व्यवस्था सिर्फ पलारी नगर पंचायत में की गई है, जहां 15 पिंक मतदान केंद्र बनाए गए हैं।