आनंदपुरी: 16 साल पुराना जर्जर फुटब्रिज बना मौत का खतरा, नहर में गिरने से मोहन पारगी गंभीर, उदयपुर में जिंदगी की जंग
क्षेत्र में आमलिया-आंबादरा नहर पर बना अस्थायी फुटब्रिज अब लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। टेमरन निवासी मोहन पिता जीवा पारगी अपने बेटे के घर खटवा गए थे। जब वे वापस अपने गांव टेमरन लौट रहे थे, तब नहर पार करने के लिए वर्षों पुराने जर्जर फुटब्रिज का सहारा लिया। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे लगभग 35 फीट की ऊंचाई से सीधे नहर में जा गिरे।