शिवपुरी नगर: फतेहपुर: बीमारी और अकेलेपन से टूटी बुजुर्ग महिला ने अस्पताल से छूटने के दो दिन बाद घर में फांसी लगाई
शिवपुरी शहर के फतेहपुर इलाके में शुक्रवार दोपहर एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता उस समय चला जब महिला का बेटा शाम को घर पहुंचा और मां का शव फंदे पर लटका हुआ देखा। इसके बाद वह तत्काल अपनी मां को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान 60 वर्षीय कांता राठौर के रूप में हुई