अशोक नगर: अशोकनगर पुलिस में पदोन्नति की सौगात, 90 पुलिसकर्मी बने नियमित प्रधान आरक्षक, DSP तक पदोन्नति के प्रस्ताव भेजे
अशोकनगर पुलिस विभाग में पदोन्नति की बड़ी सौगात मिली है। शनिवार को दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में 90 आरक्षकों और कार्यवाहक प्रधान आरक्षकों को नियमित रूप से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं 83 प्रधान आरक्षक, 35 सहायक उपनिरीक्षक, 16 उपनिरीक्षक, 5 सूबेदार और 5 निरीक्षकों की उच्च पदों पर नियमित पदोन्नति के प्रस्ताव भेजा।