बढ़ती गर्मी और लगातार पड़ रही हिटवेव को देखते हुए झारखंड सरकार आमजनों को राहत पहुंचाने के लिए लगातार पहल कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर जिले के सभी थाना परिसरों में आम लोगों एवं राहगीरों के लिए शीतल प्याऊ (ठंडे पानी) की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।