गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में आवारा कुत्तों का आतंक, 3 दिन में 251 से ज़्यादा लोग अस्पताल पहुंचे, नगर निगम की पहल नहीं
गया शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ा है।शहर के विभिन्न इलाकों में सड़को पर घूम रहे आवारा कुत्तों के द्वारा आमजनों पर हमला किया जा रहा है।शहर के जेपीएन अस्पताल में प्रतिदिन कुत्ते के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लेने पहुंच रहे है।अस्पताल में 30 मार्च से 1 अप्रैल तक तीन दिनों में 251 से अधिक मरीज एंटी रेबीज वैक्सीन लेने पहुंचे है।