मुख्यमंत्री डॉ यादव ने लाडली बहना योजना के अंतर्गत जिले की बहनों को 45 करोड रुपए से अधिक राशि की सहायता से लाभान्वित किया
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को 250 रुपए की विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की गई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के मेहर जिले से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की बहनों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के अंतर्गत 39 वीं किस्त राशि का अंतरण बैंक खातो में किया। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा नियमित राशि प्रत्येक बहन को 1500 रुपए तथा रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष सहायता राशि 250 रुपए प्रदान की गई।
इस अवसर पर मंदसौर में नगर पालिका सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला आदि उपस्थित थे।
जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया कि योजना अंतर्गत माह अगस्त के तहत मंदसौर जिले की दो लाख 60 हजार 315 बहनों को कुल 45 करोड़ 50 लाख रुपए आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उक्त कार्यक्रम जिले में सभी ग्रामों वार्डो में वेबकास्ट के माध्यम से दिखाया गया।
#MP_का_रक्षाबंधन_उपहार
#मंदसौर
#Mandsaur
48 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Aug 19, 2026