भिंड नगर: SNCU वार्ड की छत गिरने के मामले में कांग्रेस ने श्रीधर गोस्वामी धर्मशाला में PC कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना
भिण्ड। जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड की छत की सीलिंग गिरने की घटना के बाद शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पिंकी भदौरिया ने भाजपा सरकार और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।मंगलवार सुबह 11:00 बजे श्रीधर गोस्वामी धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले को अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया।