निज़ामाबाद: मिनी मलिहाबाद की पहचान बचाने की मांग, सैकड़ों साल पुराने आम के बाग कट रहे हैं
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के कई गांवों में सैकड़ों वर्ष पुराने कलमी और देशी आम के बाग मौजूद हैं परसहां गांव में आज रविवार के दिन दोपहर 1 बजे आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र हरि पांडेय ने कहा कि सरकारी सुविधाओं और संरक्षण के अभाव में किसान अब अपने आम के बाग काटकर खेती करने को मजबूर हो रहे हैं ।