प्रतापगढ़: डीएम और एसपी ने होमगार्ड्स एनरोलमेंट परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
जनपद प्रतापगढ़ में शनिवार से होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की शुरुआत हो गई। जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा को पारदर्शी, नकलविहीन, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय नजर आया। इसी क्रम में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक