सिरसागंज: 851 KM की आस्था यात्रा, खाटू श्याम के दरबार तक पैदल निकले दो युवा, 12वें दिन सिरसागंज पहुंचे
आस्था, विश्वास और दृढ़ संकल्प की एक प्रेरणादायक तस्वीर फिरोजाबाद के सिरसागंज से सामने आई है, जहां शनिवार को कौशाम्बी के दो युवा 851 किलोमीटर की पैदल यात्रा करते हुए बाबा खाटू श्याम के दरबार की ओर बढ़ रहे हैं। कौशाम्बी जिले के पभौषा निवासी गोलु निषाद और उनके साथी कुलदीप पाल 12 जुलाई से बाबा खाटू श्याम और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन हेतु पैदल यात्रा पर निकले हैं