शामली: शामली जिला अस्पताल में मां का उपचार कराने आया युवक, उसकी बाइक हो गई चोरी
Shamli, Shamli | Sep 12, 2026 शनिवार को शामली जिले के गांव बुटराड़ी निवासी राघव नाम का युवक अपनी मां का उपचार कराने के लिए थाना आदर्श मंडी क्षेत्र के जिला अस्पताल में आया था। बताया जा रहा हे कि इसी बीच अज्ञात द्वारा जिला अस्पताल परिसर में खड़ी उसकी बाइक को चोरी कर लिया गया। जांच पड़ताल में आरोपी की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।