बरहेट: डुमरिया-शिवगादी मोड़ स्थित विवाह भवन में आदिम जनजाति के लोगों ने मथियस मालतो की अध्यक्षता में की बैठक
रविवार के अपराह्न आदिम जनजाति क्रांतिकारी पहाड़िया शिक्षित समूह संगठन के तहत आयोजित बैठक में आदिम जनजातियों के विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया गया, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं में मालतो भाषा को पुनः शामिल करने पर जोर दिया गया। साथ ही आदिम जनजाति क्रांतिकारी पहाड़िया शिक्षित समूह के नाम से एक संगठन गठित करने पर चर्चा किया गया।