प्रयागराज-
एयरफोर्स का एक ट्रेनी विमान प्रयागराज में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान के दौरान विमान के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई
प्रयागराज- एयरफोर्स का एक ट्रेनी विमान प्रयागराज में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उड़ान के दौरान विमान के इंजन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए विमान का पैराशूट सिस्टम सक्रिय कर दिया। विमान एक तालाब में जा गिरा, लेकिन तालाब में जलकुंभी अधिक होने के कारण वह डूब नहीं पाया। विमान में सवार दोनों पायलटों को मामूली चोटें आई हैं और वे सुरक्षित हैं। पायलट की समझदारी के चलते विमान आबादी वाले इलाके में गिरने से बच गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।