मुंगेर: गैस आपूर्ति में लापरवाही पर डीएम सख्त, बैकलॉग जल्द पूरा करने का दिया निर्देश
Munger, Munger | Apr 7, 2026 जिले में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा को लेकर मंगलवार शाम समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईओसीएल, बीपीसीएल और एचपीसीएल सहित विभिन्न गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिले के किसी भी उपभोक्ता को गैस आपूर्ति के