नगर जलालाबाद बजरिया मंडी में दो दुकानदारों में नौकर को लेकर विवाद हो गया। इसको लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई जिसका किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया जो वायरल हो रहा है। मौके पर जलालाबाद पुलिस पहुंची और घायल आसिफ और अजमा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा।