सिरसागंज: नगर में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, जगह-जगह आयोजित हुए सामूहिक योग शिविर
नगर सिरसागंज में रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। नगर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अरांव रोड स्थित महाराजा गार्डन में महिला पतंजलि योग समिति, सिरसागंज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने योगाभ्यास किया।