प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में अग्निशमन शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में मंगलवार शाम 6:00 बजे अग्निशमन विभाग द्वारा 1944 के बॉम्बे पोर्ट विस्फोट में शहीद हुए जांबाज अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान 66 फायरमैन और 109 कुलियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। अधिकारियों व कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर शहीदों की वीरता को नमन किया और उनकी स्मृति में प्रार्थना की।