मोठ: बेतवा नदी में अवैध खनन पर प्रशासन ने बुलडोजर एक्शन लिया, जेसीबी से बंद किए गए तीन बड़े रास्ते
Moth, Jhansi | May 28, 2026 मोंठ थाना क्षेत्र के सारन गांव स्थित बेतवा नदी में चल रहे अवैध बालू खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एसडीएम अवनीश तिवारी के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी से खनन में इस्तेमाल हो रहे तीन प्रमुख रास्तों को खुदवाकर बंद करा दिया। कार्रवाई के दौरान नदी में कई ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बालू निकालते मिलीं। प्रशासन ने साफ कहा कि अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं