कालपी: नई बस्ती निकासा में सुपर हैंडमेड कागज फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लगभग ₹50 लाख का हुआ नुकसान
Kalpi, Jalaun | Mar 28, 2025 कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निकासा में शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे सुपर हैंडमेड कागज फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया, वही आग लगने से करीब ₹50 लाख का भारी नुकसान हो गया, सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, फैक्ट्री में बड़ी मात्रा में कच्चा माल और निर्मित कागज रखा हुआ था।