लालगंज: कनोखर गांव में गंगा दशहरा पर्व पर हुआ हादसा, गुड्डा गुड़िया प्रवाहित करने गई किशोरी गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
लालगंज थाना क्षेत्र के कनोखर गांव में मंगलवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे गंगा दशहरा के पावन अवसर पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुड्डा गुड़िया प्रवाहित करने गई चार सहेलियों में से एक की तालाब के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी 112 की पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई।