Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
image
image
image
image

ताजपुर में बढ़ते अपराध के खिलाफ माले और व्यवसायी संघ का बिगुल, 22 जून को होगा थाना घेराव। समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही हत्या, लूट, छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाकपा माले एवं बिहार राज्य व्यवसाई संघ ने 22 जून को प्रस्तावित ताजपुर थाना घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और मोहल्लों में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर आम लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने संजीव कुमार सहनी हत्याकांड, नरेश चौधरी लूट एवं गोलीकांड, दर्जीनिया चौड़ हत्याकांड, नीम चौक सोना लूटकांड तथा महिला थाना कांड संख्या 61/26 में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी सहित क्षेत्र में लंबित सभी आपराधिक मामलों के शीघ्र उद्भेदन और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से जनता में भय और असुरक्षा का माहौल है। नेताओं ने कहा कि बढ़ते अपराध, पुलिसिया जुल्म और प्रशासनिक निष्क्रियता के खिलाफ जनता की आवाज बुलंद करने के लिए 22 जून को सुबह 11 बजे कर्बला पोखर (जनता मैदान), ताजपुर से जुलूस निकालकर थाना घेराव किया जाएगा। उन्होंने व्यवसायियों, किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। #Tajpur #Samastipur #ThanaGherao #CPIML #BiharNews #CrimeInBihar #LawAndOrder #BusinessAssociation #SamastipurNews #TajpurNews #BreakingNews #StreamBihar #BiharPolitics #PublicProtest #CrimeAgainstPeople #BiharUpdate #LatestNews #HindiNews #BiharPolice #PeopleVoice

Ujiarpur, Samastipur | Jun 21, 2026

MORE NEWS