रीगा: पीएचसी के पीछे कचरे का अंबार, संक्रमण का खतरा बढ़ा, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल
Riga, Sitamarhi | May 31, 2026 रीगा थाना के बगल एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे भारी मात्रा में कचरा जमा होने से स्थानीय लोगों और मरीजों के बीच चिंता का माहौल है। स्वास्थ्य केंद्र के आसपास फैली गंदगी और कचरे के ढेर से संक्रमण एवं विभिन्न संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है।